फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Matatila Dam

बेतवा में फिर बहाव तेज, माताटीला के खोले गए गेट

Sat, 29 Aug 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Matatila Dam
Matatila Dam
झांसी। बेतवा में बहाव की रफ्तार शुक्रवार को फिर तेज हो गई। आज माताटीला बांध से रात आठ बजे 1.38 लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया जबकि राजघाट बांध से 92 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया था। पानी छोड़ने के लिए माताटीला बांध के गेट आज फिर सभी बीस गेट चार फीट ऊंचाई तक खोल दिए गए। देर-रात जलस्तर बढ़ने पर इसकी ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। स्थिति पर सिंचाई विभाग के अभियंता लगातार निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

बेतवा में लगातार बांध से पानी छोड़े जाने से उसके बहाव में फिर तेजी आई। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार, रात आठ बजे तक राजघाट से 92 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि झांसी समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने से माताटीला तक 1.38 लाख क्यूसेक पानी पहुंच गया। अधिशासी अभियंता मो.फरीद के मुताबिक इसे छोड़ने के लिए बांध के बीस गेट चार फीट ऊंचाई तक खोले गए। देर-रात अधिक पानी आने पर इनकी ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। उधर, ढुकुवां से 3500 क्यूसेक एवं पारीछा से भी 8850 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। माताटीला बांध इस माह के लक्ष्य के मुताबिक पहले ही भर चुका है। बेतवा में लगातार पानी छोड़ने से आज भी उसमें बहाव तेज रहा। इसको देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। सिंचाई विभाग के अभियंता भी बांधों में निरंतर निगरानी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के मुताबिक सभी बांध में तैनात कर्मचारियों को एलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed