{"_id":"5d5c11fb8ebc3e89c243a25c","slug":"master-mind-of-gursaray-loot-arrested-jhansi-news-jhs146178933","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसराय लूटकांड का मास्टर माइंड पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसराय लूटकांड का मास्टर माइंड पकड़ा गया
विज्ञापन

झांसी। पुलिस ने गुरसराय लूटकांड के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पास से सोने- चांदी के आभूषण व तमंचा बरामद किया गया। बदमाश पर मेरठ में भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके पूर्व वारदात में शामिल छह आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
गुरसराय में आठ जुलाई 2019 की शाम सात बजे व्यापारी उदय सिंघई के घर पर हुई लूट के छह बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मास्टर माइंड कोतवाली क्षेत्र के मेवातीपुरा उन्नाव गेट निवासी संदीप कुशवाहा फरार चल रहा था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गुरसराय थानाध्यक्ष लोकेेंद्र त्रिपाठी व टोड़ी फतेहपुर थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे की टीम ने उक्त आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए चार किलो तीन सौ बीस ग्राम चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए। साथ ही एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उदय सिंघई के यहां हुई लूट की घटना का मास्टर माइंड संदीप था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पूर्व में कोतवाली क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में वह शामिल था। बाद में उसने लूट में शामिल अपने ही एक साथी की मेरठ में हत्या कर दी थी। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गैंग को पंजीकृत किया जा रहा है। इन अपराधियों ने अपराध करके जो भी संपत्ति अर्जित की है उसे भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
यह थी घटना
विगत आठ जुलाई 2019 की शाम सात बजे गुरसराय के बाजार में रहने वाले सराफा व्यापारी उदय सिंघई दुकान पर और घर पर पत्नी अकेले थी। इसी बीच चार बदमाश उनके घर में घुस गए थे और तीन घर के आसपास निगरानी कर रहे थे। वारदात की योजना व्यापारी के एक पुराने नौकर ने अपने बहनोई के साथ मिलकर बनाई थी। घटना के एक हफ्ते पहले सभी आरोपी किराये के मकान में रहने लगे थे और बराबर व्यापारी के घर की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने 24 जुलाई को हमीरपुर के राठ क्षेत्र के सदरा मजरा निवासी राजकुमार खंगार, राठ थाना क्षेत्र के कैथा निवासी रोहित खंगार, गुरसराय के अडजरा निवासी आनंद पटेल और सकरार के बुढाउली निवासी शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया था। उक्त चारों के पास से 10 किलोग्राम चांदी, 860 ग्राम के सोने के जेवरात, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए थे। चार अगस्त को सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव निवासी दीपक अहिरवार को दो किलो चांदी व छह अगस्त को औरैया के बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू निवासी धर्मेंद्र यादव को 43 ग्राम सोने के जेवरात व तीन जोड़ी चांदी की पायलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि संदीप कुशवाहा फरार चल रहा था।
नहीं मिले खरीदार
वारदात के वक्त जिसके हाथ जो जेवरात आए, वो लेकर बदमाश भाग गए थे। बदमाश कुल 193 ग्राम सोने के व 18 किलो 680 ग्राम चांदी के आभूषण लूटकर ले गए थे। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। वारदात के बाद एसएसपी ने सभी सराफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के सहयोग से व्यापारियों को सतर्क कर दिया था कि वह किसी भी अनभिज्ञ से सोने चांदी के जेवरात न खरीदें। अगर वह इस घटना में शामिल किसी भी बदमाश से जेवरात खरीदते हैं तो वह अभी आरोपी माने जाएंगे। इस कारण बदमाशों को कोई खरीददार नहीं मिल सका।