{"_id":"6a418a790841d4ea2d0b6afd","slug":"married-woman-found-dead-under-suspicious-circumstances-10-days-after-visiting-her-in-laws-house-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-824570-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ससुराल आने के 10 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ससुराल आने के 10 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली विवाहिता
Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के झारखड़िया मोहल्ला स्थित ससुराल में 10 दिन पहले आई बहू सपना साहू (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई बस्ती निवासी सत्येंद्र साहू ने अपनी छोटी बहन सपना की शादी 20 फरवरी को झारखड़िया निवासी अभिषेक साहू से की थी। अभिषेक की आर्टिफिशयल ज्वेलरी की दुकान है। सुसराल एवं मायके के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया शादी में लाखों के जेवर दिए थे। कुछ दिन बाद मालूम चला कि ससुरालवाले सपना को परेशान करते थे। उससे एसी और चेन मांग रहे हैं। सपना के बताने पर उसके भाई ने उसे नया कूलर खरीदकर दिया था। 18 जून को सपना ससुराल गई। वहां उसे दोबारा ताना मारा। शनिवार रात लगभग 11 बजे सपना ने भाई सत्येंद्र को फोन करके मायके में रहने की इच्छा जताई। भाई ने मंगलवार को आकर उसे ले जाने का भरोसा दिलाया। रविवार सुबह अभिषेक ने फोन करके उसे बताया कि सपना बेसुध हाल में बिस्तर पर पड़ी है। यह सुनकर सत्येंद्र तुरंत ससुराल पहुंचा। वहां बिस्तर पर सपना अचेत पड़ी थी। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल राजेश दुबे का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला है कि सपना बीमार रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।