फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married's death, accused of murder

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married's death, accused of murder
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के इस आरोप पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के सात सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। आरोप है कि शुरुआत से ही उसका उत्पीड़न किया जाने लगा था।
विज्ञापन

जालौन के मुहल्ला तोपखाना निवासी नेहा (24) की शादी साल 2019 में कपूर टेकरी निवासी शकील शाह के साथ हुई थी। जबकि, उसकी छोटी बहन हुस्ना (22) की शादी शकील के भाई अफजल शाह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज की खातिर ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा था। इससे परेशान होकर छोटी बहन हुस्ना दो साल से अपने मायके में रह रही थी। जबकि, नेहा अपनी सुसराल में बनी हुई थी। भाई सिकंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसकी बहन ने तकरीबन 11 बजे उसे फोन किया था। बहन ने बताया था कि ससुराली उसे बेल्ट और डंडो से पीट रहे हैं। इसके बाद ससुरालियों ने नेहा से फोन छीन लिया था। भाई ने बताया कि रात में उसने कई बार बहन को फोन लगाया, लेकिन फोन हमेशा बंद मिला। शुक्रवार की दोपहर शकील ने फोन कर बताया कि नेहा ने तेजाब पी लिया है। बाद में सूचना दी गई कि नेहा की मौत हो गई है, जल्द आओ वरना उसे दफना देंगे। भाई ने बताया कि जानकारी होने पर उसने इसकी सूचना झांसी पुलिस को दी और अपने परिवार के सदस्यों के साथ वह खुद बहन की ससुराल पहुंच गया। भाई ने ससुरालियों पर तेजाब पिलाकर बहन नेहा की हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने पति शकील, सास नफीसा, जेठ रमजान शाह, जेठानी अफसाना, देवर अफजल शाह व हसन तथा ननद असगरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed