{"_id":"60d8d61e8ebc3e7ceb5a5fd4","slug":"marpeet-in-khushipura-three-wonded-jhansi-news-jhs198151894","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशीपुरा में चले लाठी-डंडे, तीन के सिर फूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशीपुरा में चले लाठी-डंडे, तीन के सिर फूटे
विज्ञापन
खुशीपुरा में चले लाठी-डंडे, तीन के सिर फू टे
झांसी। नवाबाद थाना इलाके के खुशीपुरा में उधारी के रुपये मांगने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। इस दौरान पथराव भी हुआ। इसमें तीन लोगों के सिर में चोटें आई। पुलिस ने तीनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। देर रात तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं आई जिससे मुकदमा कायम नहीं किया जा सका।
खुशीपुरा निवासी मनोज राजपूत ने नगरिया कॉलोनी निवासी दीपक वर्मा से कुछ समय पहले 5000 रुपये उधार लिए थे। दीपक मनोज से लगातार उधारी में दिए गए रुपयों की मांग कर रहा था लेकिन वह हमेशा टाल देता था। रविवार की रात दीपक अपने दो साथियों के साथ मनोज के घर पहुंच गया और पैसे की मांग की। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच मनोज का पिता भी बाहर आ गया। नोकझोंक के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी.डंडे निकल आए। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी कर दिया। इससे मनोज के पिता समेत तीन लोगों के सिर फू ट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। देर रात तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई जिससे मुकदमा कायम नहीं हो सका। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी की स्थिति रही।