{"_id":"5d5c48e88ebc3e6c2837d4b6","slug":"marketing-company-of-punjab-not-returning-money-jhansi-news-jhs146225595","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की मार्केटिंग कंपनी नहीं लौटा रही पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की मार्केटिंग कंपनी नहीं लौटा रही पैसा
विज्ञापन

झांसी। शहर के सैकड़ों लोगों का पैसा लेकर पंजाब की एक मार्केटिंग कंपनी भाग गई। कंपनी संचालक पीड़ितों को दो साल से आश्वासन देकर टरका रहा है। मंगलवार को पीड़ितों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि जीवनशाह के निकट नारायण प्लाजा में पंजाब की एक मार्केटिंग कंपनी का ऑफिस खुला था। कंपनी संचालक ने अपने एजेंटों को बताया था कि उनकी कंपनी कम वक्त पर पैसा दोगुना कर देती है। इस पर एजेंटों ने लोगों को लालच देकर पैसा निवेश कराना शुरू कर दिया। दो साल पहले कंपनी लोगों का करोड़ों रुपये लेकर भाग गई। पीड़ितों ने पंजाब के मुक्तसर जिले के कोट भाई गिदरवाहा में रहने वाले कंपनी संचालक प्रीतम सिंह से संपर्क किया, लेकिन वह सिर्फ आश्वासन देकर उनको टरका देता है। प्रार्थना पत्र में कंपनी की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेश प्रजापति, बलवीर सिंह चौहान, दीपक पाल, कालीचरण कुशवाहा, महेश कुशवाहा, अशोक प्रजापति, शैलेंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, रामदयाल, हेमंत प्रजापति, देवीराम, राजेश दिवाकर, श्यामलाल, दिनेश वर्मा, सोमवती चौहान, रानी परिहार, आशा, अमजद खान, वनवारी लाल, अखिलेश प्रजापति मौजूद रहे।