{"_id":"57f2ada54f1c1b8b3226fe64","slug":"many-countries-have-come-to-spain-s-javier-walks-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी आए कई देशों की पदयात्रा कर चुके स्पेन के जेवियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी आए कई देशों की पदयात्रा कर चुके स्पेन के जेवियर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
yatra jhansi news
- फोटो : demo
झांसी।
कई देशों की पदयात्रा कर चुके स्पेन निवासी जेवियर सोमवार को झांसी आए। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अब्दुल हमीद ने जेवियर का परिचय पत्रकार वार्ता में कराते हुए बताया कि वे भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं और भारतवर्ष की पदयात्रा कर रहे है। वह पेशे से बिजनेसमैन हैं और साउथ अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका एवं कई यूरोपीय देशों में पदयात्रा कर चुके हैं।
अभी तक वह भारत के 27 प्रदेशों में पदयात्रा कर जम्मू कश्मीर, असम, तिरुपति बालाजी, शिर्डी, मथुरा समेत कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। इनका मानना है कि संपूर्ण विश्व में विभिन्न धर्मों के लोग रहते है तथा उनकी संस्कृति भिन्न-भिन्न है, परंतु भारत वर्ष में कई धर्मों के लोग रहते हैं फिर भी सौहार्द एवं आपसी भाईचारा देखने को मिलता है।
वह भारत में गुरुद्वारा, आश्रम एवं चर्च आदि में ठहरते है तथा यह अपनी यात्रा बिना पैसों को खर्च किए करते है। इनका कहना है कि भारत एक महान देश है।