फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manthan full night changing status after Ghatana

रातभर जागता रहा मंथन, व्हाट्सएप पर बदलता रहा स्टेट्स

Sat, 20 Feb 2021 08:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Manthan full night changing status after Ghatana
झांसी। घटना को अंजाम देने से पहले मंथन बृहस्पतिवार की रात को सो नहीं सका। रात को करीब दो बजे उसने आखिरी बार व्हाट्सएप पर अपना स्टेटस बदला है। इससे माना जा रहा है कि वह रात भर गोलीकांड की प्लानिंग करता रहा। शुक्रवार को कालेज पहुंचा और घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

कॉलेज में मंथन, हुकुमेंद्र और कृतिका के साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बताया कि सभी एक-दूसरे को पिछले पांच सालों से जानते थे। वर्ष 2016 में तीनों ने बीकेडी में बीए में प्रवेश लिया था। परास्नातक पास करने के बाद मंथन और हुकुमेंद्र तो मनोविज्ञान की पढ़ाई के लिए एमए में प्रवेश ले लिया, जबकि, कृतिका ने इतिहास विषय को चुना। मंथन और हुकुमेंद्र के बीच कभी भी कॉलेज परिसर में कोई विवाद नहीं हुआ। हालांकि, साथियों का मानना है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों के बीच फोन पर जरूर तू-तू, मैं-मैं हुई। तभी मंथन एकदम से आगबबूला हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब उसने हुकुमेंद्र को गोली मारी तो यह बात कॉलेज में तेजी से फैल गई। इसके बाद सभी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच शुरू की। देखा गया कि घटना के ठीक एक दिन पहले रात दो बजे तक मंथन अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस बदलता रहा। हालांकि, इस दौरान भी उसने कोई ऐसा स्टेटस नहीं डाला, जिससे लगे कि वो इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मन बना चुका है। इससे यह संकेत जरूर मिले हैं कि मंथन रात में ही यह मन बना चुका था कि वह अगली सुबह हुकमेंद्र और कृतिका की जान ले लेगा। इसके लिए वह रात भर नहीं सोया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed