फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man jumped over train engine

Jhansi News: इंजन पर कूदे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Sat, 07 Dec 2024 05:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
man jumped over train engine

विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार की रात गोवा एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर कूदे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। देर रात तक जीआरपी पड़ताल में जुटी रही। दिल्ली से चलकर वास्कोडिगामा जाने वाली गाड़ी संख्या 12780 गोवा एक्सप्रेस शुक्रवार की रात 10:05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।

गाड़ी के रुकते ही अचानक 40-45 वर्षीय व्यक्ति इंजन पर कूद गया जिससे वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलसकर उसकी मौत हो गई। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। युवक के शव को इंजन से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह स्टेशन के ओवरब्रिज या अन्य किसी ऊपरी हिस्से से इंजन पर कूदा था और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री निशा पारिक ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, कालभेरव मंदिर भी दर्शन करने पहुं

अभिनेत्री निशा पारिक ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, कालभेरव मंदिर भी दर्शन करने पहुं

अभिनेत्री निशा पारिक ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, कालभेरव मंदिर भी दर्शन करने पहुं

अभिनेत्री निशा पारिक ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, कालभेरव मंदिर भी दर्शन करने पहुं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed