{"_id":"5d0bdb458ebc3e60c372d562","slug":"make-a-movent-for-watter-collection-jhansi-news-jhs141784011","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचयन को बनाएं जनांदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचयन को बनाएं जनांदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संचयन को जनांदोलन बनाएं
झांसी। प्रदेश के मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि जल संचयन महत्वपूर्ण है। वर्षा ऋतु में जल संचयन को एक जनांदोलन बनाकर ग्राम स्तर पर लागू किया जाए। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। ये बातें उन्होेंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम सभा की खुली बैठकों में ग्रामीणों को जल संचयन की जानकारी दें। उन्हें खेत की मेड़बंदी का महत्व समझाएं, ताकि खेत का पान खेत में ही रहे। तालाबों की खुदाई कराएं, जिससे गांव का पानी गांव में ही रहे। नाले, नदियों की धारा रोकने के लिए चेकडैम बनाए जाएं। इस अवसर पर मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, अपर आयुक्त त्रिभुवन विश्वकर्मा, जेडीसी बीआर भास्कर, पीडी डा. आरके गौतम, डीसी मनरेगा आरके लोधी आदि मौजूद रहे।