फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   makar sankaranti

खिचड़ी व लड्डू बांटकर मनाया संक्रांति पर्व

Fri, 15 Jan 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
makar sankaranti
उनाव वाला जी के सूर्य मंदिर में मकर संक्रांति पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़। अमर उजाला
झांसी। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व महानगर के विभिन्न संगठनों द्वारा अलग- अलग स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर खिचड़ी, लड्डू वितरण, पतंगबाजी आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

श्री रामराजा सरकार सेवा समिति द्वारा मानिक चौक सिंधी तिराहा स्थित भगवान शंकर मंदिर पर खिचड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर दीपू मिश्रा, अमर सिद्ध, विकास गोस्वामी, रिंकू सोनी, रोहित अग्रवाल, अनूप जैन, दिनकर शर्मा, राजकुमार, राजकुमार साहू, आशीष गुप्ता, राजेश मोदी, अभिलाष सेन आदि मौजूद रहे। श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर जेसीआई झांसी रॉयल्स के सदस्यों ने जरूरतमंदों को खिचड़ी व कंबल वितरित किए। मुख्य अतिथि कृभको अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि सपा के बबीना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चंद्रप्रकाश मिश्रा, सीमा अग्रवाल, नवीन, कविता माहेश्वरी, नवनीत मिश्रा, कविता मिश्रा, पूजा अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। बालाजी मार्ग पर स्थित हरिओम जनचेतना आश्रम में खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, विधायक रवि शर्मा, रामकुमार मिश्रा, सत्यम दुबे, आकाश झा, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन सीपी भार्गव और आभार निखिल पाठक, शांतनु पाठक ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिव मीना आर्य के नेतृत्व बंगरा ब्लाक में स्थित कगर सुंदरपुरा खिरक के सहारिया परिवार की महिलाओं व बच्चों को लड्डू व बिस्किट बांटे। इस मौके पर ब्रह्मदत्त सोनी, जलालउद्दीन, सुनील दुबे, सतीश श्रीवास्तव, इस्माइल राईन, बफाती राईन मौजूद रहे। भारतीय खाद्य निगम के मंडल कार्यालय पर स्थापना दिवस पर मंडल प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीपरी बाजार स्थित कारगिल पार्क में राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता के अनय रिछारिया, मृत्युंजय तिवारी, मनोज, अखिलेश चतुर्वेदी, सुमित कुमार तिवारी ने जरूरतमंदों को खिचड़ी व कंबल का वितरण किया। कायस्थ विकास परिषद की संगोष्ठी में संघर्ष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, पुनीत खरे, संजात श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, लखन किशोर खरे ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेसीआई झांसी उड़ान के सदस्य पुष्कर, अनीता त्रिपाठी, नरेश गोयल, नवीन अग्निहोत्री, कुलदीप चौकसे, केके तिवारी, अशोक ओमहरे, सागर अग्रवाल ने जरूरतमंदों को खिचड़ी व वस्त्र वितरित किए। पुरानी पसरट स्थित आर्य समाज मंदिर पर यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, महामंत्री मोहन नेपाली, ऊषा चौरसिया, मिथलेश झा, हरनारायण यादव, प्रवीण कुमार, मीरा गुप्ता, राजकुमारी मौजूद रहीं। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के महेश पांडे, अख्तर उर रहमान, संजीव दुबे, अनिल गुप्ता, रिषभ त्रिपाठी, विनोद साहू ने शारदा हिल्स कॉलोनी में पर्व मनाया। शंकर सिंह बगीचा स्थित भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु मंदिर पर कलचुरि कलार सर्ववर्गीय समाज के कृष्ण मुरारी राय, ह्देश राय, राधे राय, भारत भूषण राय, बबलू राय, संतोष राय, राजेश राय ने खिचड़ी भोज व लड्डू वितरित किए। बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के मयंक श्रीवास्तव, अखिलेश पांडे, मनोज पाठक ने मलिन बस्तियों में जरूरतमंदों को पतंग व लाई, फूला, तिल के लड्डू वितरित किए। सराफा बाजार बिसाती बाजार स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया।

युवा भारत की संस्थापक अमनप्रीत कौर के नेतृत्व में जरूरतमंदों की बस्ती में खिचड़ी व लड्डू बांटे गए। विंग्स जीवन की एक नई उड़ान संस्था के सदस्यों ने सखीपुरा बस्ती में खिचड़ी व लड्डुओं का वितरण किया। इस मौके पर मनोज प्रजापति, शिवम शर्मा, महेंद्र रसानिया, जीतेश कुमार, दानिश अली, अंकित साहू, शुभम मिश्रा मौजूद रहे। राजेश साहू क्लब के कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका साहू, महिमा जायसवाल, राजेश साहू, राखी बुधराजा, रामेंद्री पाल मौजूद रहे। सिद्देश्वर मंदिर में रोशनी रानी लक्ष्मीबाई समिति के सदस्यों ने खिचड़ी का वितरण किया। इस मौके पर अनुपम गुप्ता, अनीता सिंह, संयोगिता गुप्ता, उत्कर्ष, शिवम गुप्ता, अविरल, ध्रुव, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed