फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Majlis took place in Ajakhanas, Imam Hussain remembered

घरों में ही इबादत कर मनाया हजरत इममा हुसैन का चेहल्लुम

Wed, 29 Sep 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Majlis took place in Ajakhanas, Imam Hussain remembered
चेहुल्लुम पर मेवाती पुरा की नूर मंजिल के परिसर में मातम करते शिया मुस्लिम। अमर उजाला
झांसी। मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में उनका चेहल्लुम किया गया। इस दौरान जुलूस नहीं निकाले गए लेकिन शहर में शियाओं के घरों में बने अजाखानों में मजलिसें हुईं। इसमें बताया गया कि हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम की खातिर अपने खानदान और साथियों के साथ शहादत दे दी। हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम किया गया।
विज्ञापन

चेहल्लुम पर ताजिये, बुर्राकें और अखाड़े आदि के जुलूस निकाले जाते थे लेकिन दो साल को कोरोना महामारी की वजह से पाबंदी है। इसलिए इस बार भी जुलूस नहीं निकाले गए। घरों में ही अलम की जियारत कराई गई। मस्जिदों में उलमा ने हजरत हुसैन की शहादत पर तकरीरें की। घरों में महिलाओं ने कुरान-ए-पाक की तिलावत की। शहर में कई जगहों पर लंगर और शरबत का वितरित किया गया।
विज्ञापन

अंजुमन-ए-अलबिया की ओर से दरीगरान स्थित नूर मंजिल में मजलिस और मातम किया गया। मजलिस में मौलाना हयात ने बताया कि इस्लाम जीओ और जीने दो का मकसद हैै। इस्लाम में सब्र करना सबसे बड़ा मुकाम है। सब्र की वजह से ही दुनिया हजरत इमाम हुसैन को याद कर रही है। कहा कि उनका पैगाम था की बुराई से दूर रहो और गलत की बैयत नहीं करो। अल्लाह ने आजाद पैदा किया है तो आजाद ही रहो। मौलाना शाने हैदर ने बताया कि इस्लाम इंसानियत को तरजीह देता है, धर्म को नहीं। इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। इंसानियत की हमेशा कद्र रहेगी। मजलिस में इमाम हुसैन का पुरसा दिया गया। इस मौके पर सदर सरकार हैदर, तकीयुल हसन आब्दी, आता आब्दी, ताज आब्दी, आसिफ आब्दी, काजिम रजा आब्दी, फुरकान अली, कमर, राजू, हैदर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed