फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahoba GRP files case against fake CBI officer

Jhansi News: फर्जी सीबीआई अधिकारी पर महोबा जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mahoba GRP files case against fake CBI officer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करते पकड़े गए खुद को सीबीआई का अफसर बताने वाले युवक को महोबा जीआरपी के पास भेज दिया गया है। वहां जीआरपी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी में रविवार को टिकट चेकिंग स्टाफ ने मिर्जापुर निवासी युवक प्रवेश दुबे को बगैर टिकट यात्रा करते पकड़ा था। इस दौरान युवक ने खुद को सीबीआई का अफसर बताते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ को दबाव में लेने की कोशिश की थी। लेकिन, ट्रेन के झांसी पहुंचने पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया था। चूंकि, युवक मऊरानीपुर से ट्रेन में सवार हुआ था। ऐसे में झांसी जीआरपी ने अपना क्षेत्र न बताते हुए मामला महोबा जीआरपी को हस्तांतरित कर दिया। महोबा जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने एवं बिना टिकिट यात्रा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीआरपी के सीओ नईम खान मंसूरी ने बताया कि घटना स्थल महोबा जीआरपी का होने के कारण मामले को वहीं हस्तांतरित कर दिया गया। महोबा में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed