फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahashivratri in Shravan Nakshatra, there will be joy of devotion to Mahadev

Jhansi News: श्रवण नक्षत्र में महाशिवरात्रि, महादेव की भक्ति का रहेगा उल्लास

Wed, 19 Feb 2025 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri in Shravan Nakshatra, there will be joy of devotion to Mahadev

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को श्रद्धा से मनाई जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा गाजे - बाजे के साथ भव्य बरातें निकाली जाएंगी। पर्व पर श्रवण एवं धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। महानगर के शिव मंदिरों में तैयारियां उत्साह से शुरू हो गई हैं।



सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। श्रद्धालु व्रत धारण कर विधि - विधान से महादेव एवं मां पार्वती की पूजा आराधना करते हैं। अपने आराध्य देव के जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए सभी मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से भक्तों का तांता लग जाता है, जो देर रात्रि तक रहता है। महानगर में पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, राजा बाबा महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर सहित अन्य सभी शिव मंदिरों में पर्व पर पूजा एवं अनुष्ठान होंगे। भव्य बरातें निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए भक्तों ने तैयारियां उत्साह से शुरू कर दी हैं। आचार्य सुबोध शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रवण नक्षत्र शाम 5:23 बजे तक, इसके पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में होगा और परिध योग रहेगा। उनके अनुसार महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि में चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed