{"_id":"682b83248eae541947041285","slug":"maha-yagya-and-shrimad-bhagwat-katha-started-with-kalash-yatra-jhansi-news-c-323-1-tod1001-100782-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कलश यात्रा के साथ महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कलश यात्रा के साथ महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
- श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा ग्राम पंडवाहा
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। ग्राम पंडवाहा में स्थित शक्ति पीठ बड़ी माता मंदिर पर शहस्त्र चंडी पंच कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण की कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बड़ी माता मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। ग्राम का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के आगे-आगे ध्वज-पताका थामे युवा श्रद्धालु चल रहे थे। दर्जनों घोड़ों की सजीव उपस्थिति ने यात्रा की शोभा और बढ़ा दी। डीजे की भक्ति धुनों पर युवा श्रद्धालु थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं, महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा के साथ चल रही थीं।
महायज्ञ का संचालन पीठाधीश्वर श्री दादा गुरु शरद राम औघड़, तारापीठ पश्चिम बंगाल के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। यज्ञाचार्य अवध बिहारी (वाराणसी) द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं हवन आहुति की गई, जबकि श्रीधाम वृंदावन से पधारे भागवताचार्य अच्युत कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण की प्रथम दिन की पावन कथा का वाचन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया।
महायज्ञ के मुख्य वेदी पर सुनीता देवी, बलराम पटेल द्वारा आहुति दी गई। साथ ही छोटी वेदियों पर रश्मि, रक्षपाल पटेल, ऋतु, सोनू पटेल, अंगूरी, भूपेंद्र, रश्मि, मानवेंद्र सिंह ने यज्ञ आहुति अर्पित की। पारीक्षित रुबी, संजू बाबा ने श्रीमद्भागवत महापुराण की मंगल आरती उतारी। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।