{"_id":"642f205aee17d7feec0e89d4","slug":"mafia-network-being-destroyed-in-jail-dharamveer-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-70001-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में ध्वस्त किया जा रहा माफिया का नेटवर्क: धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में ध्वस्त किया जा रहा माफिया का नेटवर्क: धर्मवीर
विज्ञापन
झांसी। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि अब माफिया जेल से अपना नेटवर्क नहीं चला पाएंगे। जेल को आधुनिकता से जोड़ते हुए जल्द ही कई बदलाव करने की तैयारी है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बात कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही।
झांसी पहुंचे मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में जेल व्यवस्था का ढांचा ही पूरा गड़बड़ था। छह साल की योगी सरकार में इसे काफी ठीक किया गया है। पहली बार गड़बड़ी करने वाले जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कइयों को निलंबित किया गया है तो कई अधिकारी जेल में हैं। ये कार्रवाई व्यवस्था में और सुधार करने के लिए हो रही है। अगर चित्रकूट की एक घटना को छोड़ दें तो छह सालों में बंदियों में कोई वाद विवाद भी नहीं हुआ। झगड़े की बात तो दूर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जनता सुरक्षित और माफिया खौफ में हैं। माफिया के खिलाफ आज जनता आवाज उठा पा रही है।
शनिवार, मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ते कैदी
मंत्री ने कहा कि शनिवार और मंगलवार को कैदी जेल में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठन करते हैं। अब रोजाना एक व्यक्ति सुबह सभी कैदियों की बैरक खोलता है और सभी प्रार्थना करने के लिए एक जगह पर इकट्ठा हो जाते हैं। पहले इसके लिए कई सुरक्षा कर्मी लगाने पड़ते थे। सरकार कैदियों को पढ़ा रही और कौशल विकास से जोड़ रही है। हमने अंग्रेजों के जमाने का जेल मैनुअल बदला है।