फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   madhiya mahadev mandir new way

मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर के लिए नये रास्ते की तलाश

Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
madhiya mahadev mandir new way
madhiya mahadev mandir new way
झांसी। सैंयर गेट बाहर स्थित मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर तक जाने के लिए नये रास्ते की तलाश शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन

सैंयर गेट बाहर स्थित मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। हर साल शिवरात्रि पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिन्हें संकरी गली से होते हुए मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। रास्ता तंग होने की वजह से प्रशासन को भी सुरक्षा प्रदान करने में खासी मशक्कत करनी पड़ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए मंदिर तक पहुंचने का चौड़ा नया रास्ता तलाश जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल व अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह के साथ मंदिर परिसर व आने जाने वाले मार्गों को देखा। एक नये रास्ते की संभावना भी नजर आई। इस पर जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नये रास्ते में आने वाली जमीन की जांच कर ली जाए। देखा जाए कि इसमें कोई प्राइवेट भूमि तो नहीं आ रही, ताकि बाद में सड़क निर्माण में किसी तरह की परेशान न हो। उन्होंने नगर निगम को इसकी रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed