फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Made girl students aware, gave information about helpline numbers

Jhansi News: छात्राओं को किया जागरूक, दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

Tue, 28 Oct 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Made girl students aware, gave information about helpline numbers
मोंठ। सोमवार को थाना मोंठ की एंटी रोमियो टीम एवं शक्ति मोबाइल टीम अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, आरक्षी विवेक यादव, महिला आरक्षी शिवानी एवं मंजू द्वारा केसीपी इंटर कॉलेज मोंठ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 और 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। टीम ने साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन


----------
बेटियों को किया जागरूक

पूंछ। सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत स्थानीय पुलिस ने सोमवार को ग्राम मबूसा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बेटियों को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल अखिलेश प्रभाकर, अमीषा राजपूत ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था शिक्षा आदि के लिए अनेक की योजनाएं चला रही है। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन योजना, उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति सहित अनेक योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चला रही। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। प्रशासन, सरकार महिलाओं के साथ है। किसी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed