फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maalgodam goes to bijauli

मालगोदाम जाएगा बिजौली, मिलेगी जाम से मुक्ति

Sun, 01 Dec 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
maalgodam goes to bijauli
झांसी। सीपरी बाजार की घनी आबादी और बाजार के नजदीक स्थित मालगोदाम को बिजौली स्टेशन के पास स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए अफसरों ने कसरत शुरू कर दी है। स्थलीय निरीक्षण शुरू हो गए हैं। नक्शा भी इस महीने बनकर तैयार हो जाएगा। मालगोदाम बिजौली जाने से सीपरी बाजार क्षेत्र को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे मालगोदाम में चौबीस घंटे माल की लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है। यहां अलग- अलग जगहों से सीमेंट, खाद, यूरिया, चावल, नमक की रैक आती हैं। यहां से गेहूं लोड होकर दूसरे राज्यों में जाता है। 2014 में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद से मालगोदाम आने- जाने वाले ट्रक सीपरी बाजार क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। जब भी ट्रक निकलते हैं, कलारी तिराहे से लेकर मालगोदाम मोड़ तक जाम लग जाता है। मालगोदाम और कलारी तिराहे से रसबहार तिराहा तक उड़ने वाली धूल से रेलवे कालोनी में रहने वाले, सड़क से निकलने वाले और आसपास के दुकानदार बेहाल रहते हैं। प्रदूषण भी फैल रहा है। रेल प्रशासन ने इन समस्याओं को खत्म करने के लिए मालगोदाम को बिजौली स्टेशन पर स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

‘अधिकारियों के स्तर पर स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। बिजौली स्टेशन के नजदीक बनने वाली साइडिंग को हाइवे पुल के नजदीक बनाया जा रहा है, ताकि माल उठाने वाले ट्रकों को आने में कठिनाई न हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप माथुर, डीआरएम।
ट्रक स्टैंड बन गया है मालगोदाम
माल गोदाम की खाली पड़ी जमीन का व्यापारी भरपूर लाभ उठा रहे हैं। नियमानुसार, व्यापारी उसी हालत में मालगोदाम के अंदर अपना ट्रक ला सकते हैं, जब लोडिंग अनलोडिंग हो रही हो, लेकिन यहां लोडिंग अन लोडिंग न होने के बाद भी खाली ट्रक चौबीसों घंटे खड़े रहते हैं। रेलवे को इनसे किराया वसूलना चाहिए, लेकिन सब मिलीभगत से चल रहा है। आरपीएफ भी कार्रवाई करने से कतराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed