फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Luxurious gambling was going on near Kachari intersection, police seized Fortuner and 10 bikes from 18 businessmen.

Jhansi News: कचहरी चौराहा के पास चल रहा था आलीशान जुआ, पुलिस ने 18 कारोबारियों से फाॅरच्यूनर और 10 बाइकें की जब्त

Wed, 11 Dec 2024 05:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Luxurious gambling was going on near Kachari intersection, police seized Fortuner and 10 bikes from 18 businessmen.

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नवाबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात कचहरी चौराहा के पास राजेंद्र राय के मकान पर छापा मारकर 18 कारोबारियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने फड़ से कुल 6.10 लाख रुपये समेत एक फारॅच्यूनर कार एवं दस मोटर साइकिल बरामद की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ निषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इन जुआरियों की पैरवी के लिए देर-रात तक नवाबाद थाने के बाहर जमावड़ा लगा रहा।




एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मंगलवार रात पुलिस को मॉल के पीछे जुआ खेलने की सूचना मिली। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यहां मकान के अंदर 18 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। यहां से रोहित सोनी, अशोक कुशवाहा, अजय अग्रवाल मिशन कंपाउंड, अंकुश अग्रवाल घास मंडी, शेखी गुप्ता बड़ाबाजार, ऋषभ साहू बड़ागेट बाहर, राहुल गुप्ता डरूभोड़ेला, सतीश गुप्ता चौक, हिमांशु राय ओरछा गेट, रोहित गुप्ता डामर गोदाम, सुरेंद्र सोनी नरिया बाजार, नीरज चौरसिया चौधरयाना, अंकित गुप्ता ब्रेड फैक्टरी, गोपाल गुप्ता, शक्तिनगर, रजत रायकवार मनोज की आटा चक्की, शिवम अग्रवाल सूजे खां खिड़की अंदर, श्याम सुंदर गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल सुभाषगंज शामिल रहे। यह सभी कारोबारी हैं। मंगलवार को दुकान बंदी होने से सभी जुआ खेलने पहुंचे थे। टीम में कुलदीप पंवार, नितिश भारद्वाज एवं अनुज कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed