भगवान झूलेलाल की महिमा के गाए भजन
झांसी। पूज्य सिंधी पंचायत भवन शहर में आयोजित चालीहा व्रत महोत्सव के अंतर्गत श्री झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल एवं श्री पूज्य सिंधी पंचायत शहर के तत्वावधान में भजन हुए। इसमें लाल साईं बहिराणा मंडली ने मोहक भजन गाए। पुरोहित कपिल शर्मा ने भगवान झूलेलाल का भव्य श्रृंगार किया।
कार्यक्रम में दिनेश कोडवानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल के अवतरण के 40 दिन पहले श्रद्धालुओं द्वारा पूजा पाठ शुरू कर दिया जाता है। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है। 40 दिन तक चालीहा महोत्सव का आयोजन होता है। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैनवानी, रोहित अश्वानी, जय किशन फबयानी, यश गोदवानी, नीतेश रंगलानी, हर्षा कोडवानी, वंदना पंजवानी, सारिका, पार्वती, सुरेंद्र शर्मा, बेबी मूलचंदानी आदि मौजूद रहीं। आभार श्री झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष हरीश हसानी ने जताया। वहीं हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति द्वारा बाबा माधव शाह साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुनील हीरवानी, अशोक वाधवानी, दीपक आहूजा आदि मौजूद रहे।