फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lok sabha elections 2019 recruited in army and police will be without Exams says akhilesh yadav

बगैर परीक्षा के होगी सेना और पुलिस में भर्ती: अखिलेश यादव

Fri, 26 Apr 2019 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Apr 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 recruited in army and police will be without Exams says akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास युवाओं की सेना और पुलिस में बगैर लिखित परीक्षा के भर्ती होगी। चयन का आधार दौड़ और मेरिट होगा। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार के दौरान जिले में हुए विकास कार्य गिनाए। साथ ही, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। अखिलेश शुक्रवार को यहां गठबंधन के झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे।

विज्ञापन

 
राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं, विद्यार्थियों, बेरोजगार युवाओं को पेंशन, लैपटॉप, भत्ता देने का काम किया था। लेकिन, भाजपा सरकार ने ये सब छीन लिया। उन्होंने भीड़ से पूछा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड के लोगों से कई वादे किए थे, आप बताएं कुछ बदलाव आया क्या? अखिलेश ने उमा भारती को भी आड़े हाथ लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उमा पर पानी वाला मंत्रालय था, जो छीन लिया गया था। उन्होंने कोई काम नहीं किया। ऐसे में अब उनमें यहां की जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में बुंदेलखंड का विकास हमेशा प्राथमिकता पर रहा। इस बार केंद्र में सरकार बनने पर विकास के मामले में बुंदेलखंड एक बार फिर उनकी प्राथमिकता पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed