{"_id":"5ea09ec78ebc3e90a24a5f7f","slug":"lockdown-follow-jhansi-news-jhs1651368140","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी मंडल में लॉकडाउन में रियायत की गुंजाइश नहीं: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी मंडल में लॉकडाउन में रियायत की गुंजाइश नहीं: आईजी
विज्ञापन
कलचुरि कलवार समाज के अध्यक्ष अजीत राय जरूरतमंदों को राशन वितरित करते हुए।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। लॉकडाउन में प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों को भोजन, राशन पहुंचे। इसके लिए सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के सदस्य तन, मन व धन से जुटे हुए हैं। भोजन देने के साथ ही जरूरतमंदों को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर भी दिए जा रहे हैं। स्वच्छता के साथ ही लॉकडाउन पालन करने को भी प्रेरित किया।
- पंडित राम शरण लाल कोंतू निशुल्क सेवा संस्थान की ओर से हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी झांसी के जिलाध्यक्ष राहुल महाराज पालर, सुधीर कोंतू, दीन दयाल कुशवाहा, मोनू दूरवार, सूरज पाल, रवि कुशवाहा, राजू कुशवाहा आदि ने सखी के हनुमान मंदिर के पास सहारिया आदिवासी परिवारों को भोजन व राशन वितरण किया।
- इस्कॉन के बृजभूमि दास, अभयचरण दास आदि ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित किया। इधर, क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अजीत राय, तान्या राय ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। साथ ही एक व्यक्ति को राशन के साथ ही दवाएं भी दी। महिला विकास समिति के अध्यक्ष नीरज मनकेले, अर्चना दुबे ने भी भोजन जरूरतमंद परिवारों को दिए।
विज्ञापन
- हाईवे पर बाहर से आ रहे मजदूरों को संतोष ठेकेदार, राजू यादव, जयेंद्र गौतम कदम सिंह आदि ने नाश्ता व भोजन कराया। इधर ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम झांसी यूनिट के मुफ्ती इमरान नदवी, अब्दुल गफ्फार, मजहर अली ने चित्रा चौराहा, इलाइट चौराहा, रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को भोजन व चाय नाश्ता कराया।
राशन व्यवस्था हो दुरस्त: कांग्रेस
कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है, कि राशन व्यवस्था को दुरस्त किया जाए। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि निमभन मध्यम वर्ग को बिना राशन कार्ड के राशन नहीं दिया जा रहा है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा की अवहेलना है। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने व्यापारी वर्ग इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन को सहयोग कर रहा है। नियमों का पालन कर रहा है। यदि कोई गलती हो जाती है, तो उस पर जेल भेजने की कार्रवाई न की जाए। इधर कांग्रेस हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान परिवार संचालन के लिए महिलाओं को दिए जा रहे 500 रुपये और श्रमिकों को एक हजार रुपये अपर्याप्त है। यह रियायत बढ़ाई जाए। वहीं जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, मनीराम कुशवाहा, अमीर चंद्र आर्य ने बबीना की रेलवे कालोनी, नगरा, नैनागढ़ में जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।