{"_id":"6761d264794730b9230eaa05","slug":"location-of-jailers-attackers-found-outside-jhansi-swat-engaged-in-search-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-455410-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी के बाहर मिली जेलर के हमलावरों की लोकेशन, तलाश में स्वाॅट जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी के बाहर मिली जेलर के हमलावरों की लोकेशन, तलाश में स्वाॅट जुटी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता पर जानलेवा हमला करके घायल करने के आरोपियों की लोकेशन झांसी से बाहर मिली है। हमलावरों की गिरफ्तारी को स्वॉट, सर्विलांस समेत छह टीमें लगीं हैं लेकिन, पुलिस के हाथ खाली हैं हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है पुलिस के हाथ अहम सुराग आए हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
14 दिसंबर को ट्रेनिंग के लिए जाते समय डीआरएम ऑफिस के पास जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ था। लाठी-डंडों एवं सरिया से मारकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए। हमलावर पिस्टल लहराते हुए घटनास्थल से भाग निकले। जेलर ने अपने बयान में इसके पीछे हिस्ट्रीशीटर बदमाश कमलेश यादव के दो पुत्र अमित एवं सुमित का नाम बताया था। जेलर ने पुलिस को बताया कि हिस्ट्रीशीटर कमलेश की जेल बदलकर हमीरपुर कर दी गई थी। इस वजह से उसके दोनों पुत्र रंजिश रखने लगे। नवाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ में कमलेश के घर पहुंची लेकिन वहां घर में ताला बंद मिला। तीन दिन से जेलर के हमलावर पुलिस को छका रहे हैं। सर्विलांस को भी लगाया गया। मोबाइल लोकेशन तलाशने पर आरोपी झांसी से बाहर मिले। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में छह टीमें अलग-अलग लगाई गई हैं। पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।