{"_id":"681a61fe1c8224c21d003870","slug":"loader-and-bike-collide-bike-driver-injured-jhansi-news-c-316-1-gar1001-101986-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लोडर और बाइक की टक्कर, बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लोडर और बाइक की टक्कर, बाइक चालक घायल
विज्ञापन
- मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। मऊरानीपुर सड़क के मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय की मोड़ पर शाम छह बजे बाइक व लोडर टैक्सी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने बाइक सवार को उपचार के लिए गरौठा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि टैक्सी शादी की डोली लेकर मऊरानीपुर से गरौठा आ रही थी। जबकि मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गुडिया निवासी घनेंद्र बाइक से गरौठा से मऊरानीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही मऊरानीपुर सड़क के मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय के सामने लोडर व बाइक में भिड़ंत हो गई। टैक्सी सड़क के किनारे खाई में जाकर गिर गई। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बाइक व लोडर टैक्सी को कब्जे में ले लिया।