फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Live in partner in Jhansi refused to marry after having a relationship with woman

महिला की आपबीती: पति ने छोड़ा, लिव इन पार्टनर पर किया भरोसा तो शादी के नाम पर बनाए संबंध, यहीं न रुकी दरिंदगी

Fri, 25 Aug 2023 08:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Aug 2023 08:51 AM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी। पति से दो पुत्रियां हुईं। लॉकडाउन के बाद पति उसे छोड़कर चला गया। जीविकोपार्जन के लिए वह एक दुकान में काम करने लगी। यहां उसकी मुलाकात तलैया निवासी अमर वर्मा से हुई।

विज्ञापन
Live in partner in Jhansi refused to marry after having a relationship with woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के प्रेमनगर के तलैया मोहल्ला निवासी युवक ने लिव इन पार्टनर से संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तब उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मार डालने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने महिला आयोग में गुहार लगाई। महिला आयोग के दखल के बाद प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

मूल रूप से प्रतापपुरा निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी। पति से दो पुत्रियां हुईं। लॉकडाउन के बाद पति उसे छोड़कर चला गया। जीविकोपार्जन के लिए वह एक दुकान में काम करने लगी। यहां उसकी मुलाकात तलैया निवासी अमर वर्मा से हुई। अमर के साथ वह लिव इन रिलेशन में रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अमर ने उससे शादी करने का वादा करके संबंध बना लिए। कुछ समय तक यह चलता रहा। कुछ माह पहले जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तब अमर ने इनकार कर दिया। परेशान होकर पीड़िता उसके घर पहुंच गई। उसका कहना है कि यहां अमर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। जान से मार डालने की धमकी दी। 

विज्ञापन

शिकायत लेकर वह प्रेमनगर थाने पहुंची लेकिन, पुलिस ने भी उसे भगा दिया। उसने महिला आयोग से गुहार लगाई। आखिरकार महिला आयोग के निर्देश पर मंगलवार को प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी समेत राजेश, राकेश समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed