फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lineman dead for durring transformer reppare

Jhansi News: बंद लाइन को कर दिया चालू, ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहा लाइनमैन जिंदा जला

Sat, 04 Feb 2023 11:20 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2023 11:20 PM IST
सार

लाइनमैन की मौत से घंटों बवाल रहा। बिजली कर्मचारियों ने मेडिकल कालेज के पास कानपुर रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया। इस मामले में एसएसओ के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
Lineman dead for durring transformer reppare
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी में शनिवार की दोपहर को शिवाजी नगर में शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते वक्त अचानक लाइन चालू हो जाने से एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर जिंदा जल गया जबकि उसके साथ काम कर रहे चार कर्मचारी बाल-बाल बचे। लाइनमैन की मौत से घंटों बवाल रहा। बिजली कर्मचारियों ने मेडिकल कालेज के पास कानपुर रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया। इस मामले में एसएसओ के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


रक्सा के राजापुर गांव निवासी बृखभान (45) पुत्र लालाराम पाल पिछले करीब 10 साल से बिजली विभाग में संविदा पर बतौर लाइनमैन कार्यरत था। इन दिनों उसकी ड्यूटी न्यू गल्ला मंडी पॉवर हाउस पर थी। उसके साथ काम करने गए शुभम ने बताया कि शिवाजी नगर ज्ञानस्थली स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से तेल रिसने की शिकायत मिली थी। इसे ठीक करने के लिए बृखभान, हेल्पर विनय राय, रवि श्रीवास और उमेश को मौके पर भेजा गया। इन लोगों ने न्यू गल्ला मंडी पॉवर हाउस के एसएसओ से शटडाउन लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बृखभान ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर काम करने लगा जबकि तीनों हेल्पर नीचे काम कर रहे थे। मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले इन लोगों ने व्हाट्सएप पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते हुए फोटो भी भेजी लेकिन, करीब आठ मिनट के बाद अचानक ट्रांसफार्मर में करंट आ गया। करंट आने से उसके साथ काम कर रहा कर्मचारी झटका खाकर दूर जा गिरा जबकि बृखभान उससे चिपक गया। थोड़ी ही देर में बृखभान के शरीर में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। साथ में काम करने गए कर्मचारियों ने उसे किसी तरह लाठियों के सहारे अलग कराया लेकिन, मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही विद्युत अभियंताओं में हड़कंप मच गया। मौके पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed