फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   light shutdown

पचास से अधिक इलाकों में तीन घंटे गुल रही बिजली

Fri, 06 Mar 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
light shutdown
झांसी। बिजली विभाग द्वारा किए गए मेंटीनेंस कार्य के चलते बृहस्पतिवार की शाम सूतीमिल, मेडिकल कॉलेज और उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े 50 से अधिक इलाकों की तीन घंटे तक बिजली बंद रही। इससे लोग परेशान रहे। छह और सात मार्च को भी यह दिक्कत बनी रहेगी।
विज्ञापन

बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से अनुरक्षण कार्य किया गया। दो घंटे के लिए शट डाउन लिया गया था। मगर कार्य शाम सात बजे तक चलता रहा। इस बीच मेडिकल, सूतीमिल और उनाव गेट सबस्टेशन का करंट बंद रखा गया। बिजली न आने के कारण ग्वालियर औद्योगिक क्षेत्र, अयोध्यापुरी, कांशीराम कॉलोनी, ग्रासलैंड, महेंद्र पुरी कॉलोनी, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, थापक बाग, पंचवटी, मेवाती पुरा, अंदर व बाहर उन्नाव गेट, बूढ़ा भोजला, पाल कॉलोनी, शिवाजी नगर, गुमनावारा, वीरांगना नगर, पिछोर, करगुवा, भगवंतपुरा, बाहर बड़ागांव गेट, नारायण बाग समेत 50 से अधिक क्षेत्र के लोग परेशान रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि छह व सात मार्च को भी शाम चार बजे से छह बजे तक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस अवधि में संबंधित सबस्टेशनों की बिजली को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed