{"_id":"5f15ef5d8ebc3e9f9416046a","slug":"light-problem-for-rain-jhansi-news-jhs1720041191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लड़खड़ाई बिजली, कई क्षेत्रों का गुल रहा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लड़खड़ाई बिजली, कई क्षेत्रों का गुल रहा करंट
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : ?????
झांसी। बारिश के कारण सोमवार को शहर के कई इलाकों की बिजली लड़खड़ाई। कई जगह फाल्ट तो कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टकराने से करंट गुल हो गया। देर रात तक कर्मचारी कई क्षेत्रों में फाल्ट को सुधारते रहे। बिजली न आने से 100 से अधिक क्षेत्रों के लोग परेशान रहे।
बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन पावर हाउस से उन्नाव गेट पंचवटी सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन में सुबह 7.50 बजे फाल्ट आ गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर लाइन के बर्स्ट एक इंसुलेटर का पता किया। इंसुलेटर को बदलने के बाद 11.05 बजे आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। वहीं, तीन घंटे से अधिक वक्त तक बिजली न रहने के कारण अंदर- बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, नाले का बाग, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, सराय आदि क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
इसी तरह दोपहर 1.30 बजे मेडिकल सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। फाल्ट को सुधारने में कई घंटे लग गए। हालांकि, संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति दूसरी लाइन से टेपिंग कर सामान्य बना दी गई। बिजली न आने से मेडिकल, गुमनावारा, वीरांगना नगर, महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, करगुवां, कोछाभांवर, पिछोर और आसपास गांवों के लोग परेशान रहे। इसी तरह शाम के वक्त हुई झमाझम बारिश के दौरान सूतीमिल सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इस कारण देर रात तक उक्त सबस्टेशन से जुड़े अयोध्यापुरी, थापक बाग, करारी, पाल कॉलोनी, अंबावाय, फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्वालियर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, महेंद्र पुरी कॉलोनी, बूढ़ा- भोजला समेत 50 से अधिक क्षेत्रों की बिजली देर रात तक सामान्य नहीं हो सकी थी। वहीं, उन्नाव गेट, मेडिकल, प्रेमनगर, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, बिजौली, हंसारी, रानीमहल, मुन्नालाल, जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े कई क्षेत्रों में फाल्ट आने से करंट गुल हो गया। कर्मचारी देर रात तक फाल्टों को ठीक कर आपूर्ति को सामान्य बनाते रहे।