{"_id":"6973daf3929e3d436b09e87b","slug":"levis-showroom-along-with-four-other-shops-sealed-due-to-outstanding-property-tax-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-726693-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हाउस टैक्स बकाया होने पर चार दुकानें समेत लेवाइस का शोरूम सील, ग्राहकों को बाहर निकालकर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हाउस टैक्स बकाया होने पर चार दुकानें समेत लेवाइस का शोरूम सील, ग्राहकों को बाहर निकालकर की कार्रवाई
Sat, 24 Jan 2026 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:02 AM IST
सार
नगर निगम दस्ते ने 13.95 लाख रुपये बकाया होने पर सिविल लाइंस की व्यावसायिक इमारत में स्थित चार दुकानों समेत लेवाइस का शोरूम सील कर दिया।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को भी अभियान आगे जारी रखा। नगर निगम दस्ते ने 13.95 लाख रुपये बकाया होने पर सिविल लाइंस की व्यावसायिक इमारत में स्थित चार दुकानों समेत लेवाइस का शोरूम सील कर दिया।
शुक्रवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार की अगुवाई में नगर निगम दस्ता सिविल लाइंस स्थित रमेश राय के भवन पर पहुंचा। उनकी ओर से कई साल से टैक्स नहीं चुकाया गया। इस वजह से भवन पर 13.95 लाख रुपये का बकाया हो गया। निगम की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया जमा नहीं कराया गया। यहां पर बेसमेंट में चार दुकानें बनी थीं। लेवाइस का शोरूम भी था। सभी दुकानों में ग्राहक मौजूद थे। निगम दस्ते ने सील करने से पहले ग्राहकों से इमारत को खाली कराया। इसके साथ ही खत्रयाना मोहल्ला स्थित शंकर लाल के भवन में भी कार्रवाई करने के लिए टीम गई थी लेकिन, भवन स्वामी के मोहलत मांगने पर उनको मंगलवार तक का समय देकर टीम लौट आई।