{"_id":"5d235eaa8ebc3e6cfa3be7e8","slug":"led-quipment-sale-in-post-office-started-jhansi-news-jhs143101188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर से बल्बों, पंखों व ट्यूब लाइटों की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर से बल्बों, पंखों व ट्यूब लाइटों की बिक्री शुरू
विज्ञापन

झांसी। महानगर के प्रधान डाकघर में रियायती दरों पर एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइटें व पंखों की बिक्री शुरू हो गई है। सोमवार को कई लोगों ने खरीदारी की। इसके लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। अभी 1500 एलईडी बल्ब, 150 ट्यूब लाइटें व 60 पंखे मंगाए गए हैं।
डाकघर में काफी समय से रियायती दरों पर एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइटें व पंखों की बिक्री के प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए निजी कंपनी से करार किया गया है। स्टॉक के आते ही सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर से बिक्री शुरू कर दी गई है। डाकघर में बिजली की बचत करने वाले नौ वॉट की एलईडी बल्ब की कीमत 70 रुपये के साथ ही तीन साल की वारंटी, 20 वाट की एलईडी ट्यूब लाइट की कीमत 220 रुपये व पचास वॉट का फाइव स्टार रेटिंग वाला पंखा 1100 रुपये में मिल रहा है। इसकी वारंटी भी तीन साल तय की गई है। प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि कंपनी से उपकरण आते ही बिक्री शुरू कर दी गई है। मांग के बढ़ते ही और उपकरणों को मंगाया जाएगा।