{"_id":"f43628062dca3c47f757716c2e20cd1b","slug":"led-bulbs-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्ब के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी बल्ब के लिए हंगामा
ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अधिक बल्ब दिए जाने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने सुकुवां ढुकुवां स्थित विद्युत वितरण नगरीय प्रथम कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आधे घंटे तक बल्ब वितरण का काम ठप रहा।
विद्युत खपत को कम करने के लिए विभाग ने बुधवार से अपने उपभोक्ताओं को बिल काउंटरों पर सस्ती दरों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराना शुरू किया है। बल्ब वितरण के लिए सुकुवां- ढुकुवां कालोनी स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय के एक काउंटर, रानी महल काउंटर व द्वितीय वितरण खंड के अंतर्गत मुन्नालाल पावर हाउस के बगल में बने उपखंड अधिकारी, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र कार्यालय में काउंटर खोले गए हैं।
गुरुवार को सुकुवां ढुुकुवां स्थित कार्यालय पर दो काउंटरों पर बल्बों का वितरण चल रहा था, तभी अपराह्न के समय कतार में लगे कुछ उपभोक्ता उत्तेजित हो गए। उपभोक्ता प्रति किलोवाट दो बल्ब की जगह अधिक बल्ब देने, बिलों को एक साथ एकत्रित करने व पुराने बिल जमा रसीद पर बल्ब देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
उत्तेजित उपभोक्ता कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे। उन्होंने खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। आधे घंटे उपरांत मामला शांत होने पर दुबारा बल्बों का वितरण शुरू किया गया।
मालूम हो कि उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट दो बल्ब उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सात वाट का बल्ब 85 रुपये, नौ वाट का बल्ब 110 रुपये व बारह वाट का बल्ब 140 रुपये में दिया जा रहा है। हाल में जमा बिल की कॉपी देखकर ही बल्ब दिए जा रहे हैं। दो दिनों में दो हजार बल्ब काउंटरों से बेचे जा चुके हैं।