फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   laxmi vyayam mandir team wins in six A side hockey tournament

सिक्स ए साइड हॉकी में जीतीं लक्ष्मी व्यायाम मंदिर की टीमें

Mon, 26 Aug 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
laxmi vyayam mandir team wins in six A side hockey tournament
सिक्स ए साइड हॉकी में जीतीं लक्ष्मी व्यायाम मंदिर की टीमें
विज्ञापन

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी संघ के तत्वावधान में सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर की टीमें विजेता हुईं।
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में हुई खेल प्रतियोगिता बालकों के अंडर 14 में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर हॉकी अकादमी ए और अकादमी बी के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें ए के कप्तान केतन कुशवाहा ने शानदार तीन गोल किए और अपनी टीम को 5 - 3 से विजयी कराया। बी टीम के सत्यम ने दो गोल किए। दूसरे मैच में बालकों के अंडर 19 में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर की ए एवं बी के मध्य मैच खेला गया। इसमें ए के दीपेंद्र कुशवाहा ने 2 गोल किए। संघर्ष पूर्ण मैच में ए ने बी को 4 - 2 से हराया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के मैच में महारानी लक्ष्मीबाई एकादश को बी टीम ने 2 - 1 से हराया। विजेता टीम की ऋतु लिटौरिया और रागिनी धानुक ने एक - एक गोल किया। अंपायरों में जावेद खान, लखन लाल, सतीश चंद्र लाला, राजेंद्र यादव रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री सालिगराम राय, संघ के सचिव सुबोध खंडकर ने किया। इस अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट सचिव मुकेश श्रीवास्तव, अशोक सेन पाली, नाथूलाल मठ्ठा, ओम प्रकाश कोहली, असलम खान, सलीम, राकेश साह,ू ज्ञान कुशवाहा, कैलाश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed