फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Land was grabbed by making fake Aadhar card of a woman, case registered

Jhansi News: महिला का फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन हड़पी, केस दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Land was grabbed by making fake Aadhar card of a woman, case registered

विज्ञापन


झांसी। बरुआसागर के इंदीवर नगर निवासी जयपत्री राय ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर लाखों रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।




पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बरुआसागर में उसके नाम से कृषि भूमि है। इस भूमि को हथियाने के लिए हंसराज अग्रवाल निवासी पंप हाउस, बबीना, सुनील अग्रवाल, पंकज मिश्रा, संदीप कुमार गौतम एवं जय साहू ने फर्जीवाड़ा कर उनका नकली आधार कार्ड तैयार करा लिया। इस नकली आधार कार्ड के जरिये उसकी जमीन का बैनामा 27 जून को पुरानी तहसील में मिलीभगत करके करा लिया। बैनामा कराने के बाद आरोपी तीन जुलाई को उसके खेत में आ पहुंचे। यहां आकर उसे धमकाते हुए जमीन खाली करने की बात कही। नवाबाद इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed