फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Land of 10 villages will be taken for Ken-Betwa link project.

Jhansi News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए ली जाएगी 10 गांवों की जमीन

Fri, 06 Sep 2024 05:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Land of 10 villages will be taken for Ken-Betwa link project.
- मऊरानीपुर के नौ और सदर तहसील के एक गांव को किया चिह्नित, अधिग्रहण की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए झांसी जिले के 10 गांवों की जमीन ली जाएगी। जमीन चिह्नित करने का काम कर लिया गया है। ली जाने वाली जमीन के रकबे के आकलन के साथ अधिग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दीं गईं हैं।
बांदा की केन और झांसी से होकर बहने वाली बेतवा नदी को आपस में लिंक किया जा रहा है। इस परियोजना की कैनाल बनाने के लिए झांसी जनपद के 10 गांवों की जमीन लेने की योजना है। इनमें मऊरानीपुर तहसील के नौ गांव बघौरा, बौडा, पठगुवां, मगरवारा, बंगराधवा, घुराट, लुहरगांवभाट, बमननेगुवां व सकरार शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा झांसी सदर तहसील के ग्राम घुघवा की भी जमीन ली जानी है। प्रशासन की ओर से इसका खाका तैयार कर लिया गया है। जमीन के अधिग्रहण की शुरुआती कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए जनपद के मऊरानीपुर और सदर तहसील के 10 गांवों की जमीन ली जानी है। इसे लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
------------
इन परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन
- गरौठा तहसील में डिफेंस कॉरिडोर के लिए 1034 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है।
- बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 22 हजार हेक्टेअर से अधिक जमीन ली जा रही है।
- नई झांसी के विकास के लिए ग्वालियर रोड पर झांसी विकास प्राधिकरण एक हजार एकड़ से अधिक जमीन ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed