फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   land acqusition in defence corridor progess report review today

डिफेंस कॉरिडोर की जमीन अधिग्रहण की प्रगति की होगी समीक्षा

Sun, 04 Aug 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
land acqusition in defence corridor progess report review today
डिफेंस कॉरिडोर की जमीन अधिग्रहण की प्रगति की होगी समीक्षा
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के महानिदेशक अवनीश अवस्थी रविवार को झांसी आएंगे। वे यहां डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रगति जानेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की चर्चा करेंगे।
बुंदेलखंड का औद्योगिक पिछड़ापन और बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए यहां डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है, जिमसें सैन्य सामग्री का उत्पादन करने वाली इकाइयों की स्थापना होगी। केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारों की ये प्राथमिकता में है। कॉरिडोर की स्थापना के लिए जिले की गरौठा तहसील में जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से जारी है। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग आठ सौ हेक्टेअर जमीन अधिग्रहीत भी की जा चुकी है। इस काम की प्रगति जानने के लिए रविवार को प्राधिकरण के महानिदेशक अवनीश अवस्थी झांसी आएंगे। लखनऊ से पहले वे बांदा जाएंगे। बांदा से हेलीकॉप्टर से वे सीधे शाम चार बजे एरच पहुंचेंगे। यहां वे प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जमीन अधिग्रहण की प्रगति जानेंगे। साथ ही मौके पर स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वे यहां से जालौन के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

यूपीडा के महानिदेशक के आगमन के मद्देनजर शनिवार को प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। खासतौर से जमीन अधिग्रहण से संबंधित पत्रावलियों को दुरुस्त किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed