{"_id":"617da9e6dea7be1dcb6d7b8d","slug":"lamps-will-be-lit-in-schools-children-will-be-told-the-story-of-rani-s-pride-jhansi-news-jhs2078471187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जलेंगे दीप, बच्चों को बताएंगे रानी की गौरवगाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जलेंगे दीप, बच्चों को बताएंगे रानी की गौरवगाथा
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अमर उजाला की ओर से होने वाले आयोजन में स्कू ल भी साथ आए हैं। स्कूलों ने अपनी रानी की जयंती पर कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। 19 नवंबर को स्कूलों में दीप जलेंगे। साथ ही रानी की जयंती को लेकर तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बच्चों को रानी की शौर्यगाथा बताई जाएगी। दीपावली से लेकर रानी की जयंती तक स्कूल को जगमग रखने की तैयारी हो रही है। स्कूल संचालकों का कहना है लगातार दीपावली के बाद स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों को रानी के बारे में बताया जाएगा।
रानी से ही झांसी की पहचान है। इस बार रानी की जयंती पर स्कूल में रैली निकालेंगे। बच्चों को रानी की गौरवगाथा बताई जाएगी। दीपावली के बाद से आयोजन शुरू करेंगे।
- नितिन विलियम्स, प्रधानाचार्य, ब्लू वेल्स स्कूल
रानी की जयंती को लेकर तैयारियां शुरू करने जा रहे हैं। स्कूल को जगमग किया जाएगा। साथ ही फैंसी ड्रेस और क्विज प्रतियोगिता के जरिए रानी के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
-गौरव मिश्रा, निदेशक, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल
महारानी लक्ष्मीबाई झांसी का गौरव हैं। हर साल स्कूल में आयोजन कराते हैं। इस बार भी रानी की जयंती पर बच्चों को तमाम जानकारियां देंगे। साथ ही प्रतियोगिताएं होंगीं।
प्रीति खत्री, प्रधानाचार्य, शीयरवुड कॉलेज
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को लेकर स्कूल में तैयारियां शुरू कर दी हैं। 19 नवंबर को स्कूल में दीप जलाएंगे। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आकाश अत्री, द आर्यन्स स्कूल
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर साल की तरह धूमधाम से मनाएंगे। स्कूल को जगमग किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।
दीपक राय, प्रबंधक, अल्पाइन स्कूल
रानी की जयंती पर निकलेगी तिरंगा यात्रा
झांसी। विकास भवन सभागार में शनिवार को रानी की जयंती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तीन दिवसीय झांसी जलसा पर्व को यादगार बनाने पर चर्चा की गई। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में सेना का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही तिरंगा यात्रा का भी आयोजन होगा। महारानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में तैयार बालिकाओं और महिलाओं द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई रैली रन फ ॉर रानी का भी आयोजन होगा। 75 स्थानों पर एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा। ब्रिगेडियर के भारद्वाज ने बताया कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के तीन दिवसीय जन्मोत्सव झांसी जलसा पर्व पर सेना द्वारा आधुनिक सेना उपकरणों का प्रदर्शन होगा। जो आम जनमानस के लिए खुला रहेगा । इसके अतिरिक्त सेना हॉट बैलून, आर्मी बैंड का भी प्रदर्शन करेगी। सीडीओ शैलेष कुमार ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इस मौके पर मेयर रामतीर्थ सिंघल, एसएसपी शिवहरि मीणा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण सर्वेश कुमार दीक्षित, एडीएम संजय पांडेय, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, एएसआई अभिषेक कुमार मौजूद रहे।