फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur khajuraho between fast run train

ललितपुर-खजुराहो खंड में बढ़ेगी ट्रेनों की गति, गाड़ियों का समय पालन, माल लदान आदि की समीक्षा की

Thu, 04 Feb 2021 01:38 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur khajuraho between fast run train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर-खजुराहो रेल खंड में जल्द ही ट्रेनों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं। बुधवार को यह बात उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने मंडल प्रमुखों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रनिंग लाइनों के पास काम करने वाली एजेंसियों द्वारा बहुत की उच्चस्तर की संरक्षा बरती जानी चाहिए। सभी निर्धारित नियमों का बिना किसी अपवाद के पालन किया जाना चाहिए। रेलवे प्रणालियों की विश्वसनीयता, गाड़ियों का समय पालन, माल लदान, राजस्व अर्जन आदि की स्थिति की समीक्षा की गई। मालगाड़ियों के वैगन को उचित तरीके से बंद करने, समपार फाटकों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, कार्य स्थल पर संरक्षा आदि विषयों पर जोर दिया।
विज्ञापन


झांसी-भीमसेन सेक्शन का दोहरीकरण, बबीना- झांसी तीसरी लाइन, झांसी- दतिया तीसरी लाइन, ललितपुर में रेल फ्लाई ओवर, साइडिंग का विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में डीआरएम संदीप माथुर व अन्य रेल अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालता अध्यक्ष व सुनील सचिव बने
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा दो का त्रैवार्षिक अधिवेशन व चुनाव हुआ। अधिवेशन में 27 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। डेलीगेट की सहमति पर शाखा कार्यकारिणी चुनी गई। नई कार्यकारिणी में लालता प्रसाद साहू को अध्यक्ष, सुनील पाल को सचिव, दीपक शिंदे को कोषाध्यक्ष और लोकेश शुक्ला को संयुक्त सचिव समेत


डीआरयूसीसी सदस्य बनीं नीति शास्त्री
राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित, सेवानिवृत्त शिक्षिका व समाज सेविका डॉ. नीति शास्त्री को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके पूर्व भी वह सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed