फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur: Detainee detained in district jail dies

ललितपुर: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी, मौत

Thu, 28 Mar 2024 02:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Mar 2024 02:05 PM IST
सार

गैर इरादतन हत्या के आरोप में जनवरी 2023 से जेल में था।  जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है, इस दौरान शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Lalitpur: Detainee detained in district jail dies
ललितपुर जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागार में एक वर्ष से निरुद्ध बंदी की गुरुवार की सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


कस्बा तालबेहट निवासी रघुवर (36) पुत्र भैयन रैकवार गैरइरादतन हत्या के आरोप में 10 जनवरी 2023 से जिला कारागार में निरुद्ध था। उसे बैरक नंबर चार में रखा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 3.30 बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिला कारागार अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज किया। इसके बाद रघुवर सुबह 7 बजे टहल रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान उसने साथी बंदियों को सीने में दर्द होने की बात कही। जिला कारागार के अस्पताल में उसे पुन: ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रघुवर को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed