फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakhs deposited in the chit fund company from the elderly woman in the name of FD

एफडी के नाम पर बुजुर्ग महिला से चिटफंड कंपनी में जमा करा दिए लाखों

Thu, 13 Jan 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lakhs deposited in the chit fund company from the elderly woman in the name of FD
झांसी। थाना प्रेमनगर के राजीव नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला से जालसाज ने बैंक में एफडी के लिए पैसा जमा कराने के बहाने लाखों रुपया ले उड़ा। साढ़े चार साल बाद भी एफडी का पैसा न मिलने पर परेशान महिला ने जब पता लगाया तब जालसाजी पकड़ में आई। बुजुर्ग महिला ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी सरजू पत्नी हल्केराम ने पुलिस को बताया कि वह अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है। करीब साढ़े चार साल पहले उसने पड़ोस में रहने वाले रामलाल से बैंक में पैसा जमा करने में मदद मांगी। रामलाल ने एफडी के लिए हर महीने 1100 रुपये जमा कराने की बात कही। उसके चार अलग-अलग खाते खुलवाए। उसने कहा साढ़े चार साल में रकम दो गुनी हो जाएगी। इस पर वह राजी होकर हर महीने रामलाल के जरिए पैसा जमा कराने लगी। बुजुर्ग महिला का कहना है इस साल मई में यह समय पूरा हो गया। जब उसने एफडी की रकम मांगी तब आरोपी उसे गुमराह करने लगा। कई महीने तक लगातार उसे टरकता रहा। शक होने पर वह बैंक में पता लगाने पहुंची लेकिन, वहां कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। उसने जब रामलाल से पूछा तब वह टालमटोल करने लगा। परेशान होकर जालसाजी की शिकायत लेकर बुजुर्ग महिला प्रेमनगर थाने पहुंची। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक मामला दर्ज करके इसकी पड़ताल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed