फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakheri dam will be filled 184 meters, the entire submergence area will be empty

184 मीटर भरा जाएगा लखेरी बांध, पूरा खाली होगा डूब क्षेत्र

Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lakheri dam will be filled 184 meters, the entire submergence area will be empty
झांसी। मानसूनी सीजन में लखेरी बांध को 184 मीटर तक भरा जाएगा। डूब इलाके में आने वाले ग्राम रेवन, बचेरा एवं बुढ़ाई को खाली कराने को लेकर सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सिंचाई विभाग के अनुसार यहां रहने वालों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की जा चुकी, ऐसे में डूब वाले इलाका खाली करना होगा। वहीं, 182.64
विज्ञापन

मऊरानीपुर के लखेरी गांव के पास वर्ष 2003 से चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध का निर्माण शुरू हुआ। इसकी मदद से ग्राम किशोरपुरा, तुर्क लहचूरा, कुटैरा समेत 36 गांवों की 3168 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित किया जाना है। पिछले वर्ष सिर्फ तीस फीसदी पानी ही भरा जा सका। इस वर्ष इसे बढ़ाकर साठ फीसदी करने की योजना है। अभी बांध 182.64 मीटर ऊंचाई तक भरा जा सका लेकिन, बांध को 184 मीटर तक भरा जाना है। डूब क्षेत्र के सभी गांव खाली करने होंगे। पूरी क्षमता से बांध भरने पर ग्राम बुढाई, रेवन, बचेेरा एवं किशोरपुरा डूब क्षेत्र में आ जाएगा। पिछले काफी समय से इनको खाली कराने का काम चल रहा है। बचेरा एवं रेवन गांव में अधिकांश काम पूरा हो गया। केवल बुढ़ाई में विवाद बना हुआ है। मुआवजा वितरित होने के बाद यहां कई परिवार विभाजित हो गए लेकिन, बांध का निर्माण पूरा न होने की वजह से वह इस इलाके में ही बसे रहे। अब जब गांव डूब इलाके में आ गया तब नए बने परिवार भी मुआवजा की मांग पर अड़ गए। वहीं, सिंचाई विभाग इसके लिए राजी नहीं। अभियंताओं का कहना है कि काश्तकारों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका। अब इनको मुआवजा नहीं दिया जा सकता। सिंचाई खंड पंचम परियोजना, अधिशासी अभियंता सिद्घार्थ सिंह के मुताबिक यह सभी इलाके डूब इलाके में शुमार कर लिए गए हैं। इसे खाली कराने को सार्वजनिक नोटिस भी जारी की जा चुकी।
विज्ञापन

पुनर्वास कॉलोनी में जाने को लोग राजी नहीं
सिंचाई विभाग भले इन गांव के लोगों को काफी पहले प्लॉट एवं पुनर्वास लाभ दिए जाने की बात कह रहा हो लेकिन, इनके पुनर्वास के लिए जिस कॉलोनी को बनाया गया है वहां अभी कई मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। कॉलोनी के भीतर आने- जाने का रास्ता कच्चा है। बारिश में यहां कीचड़ भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है बिजली की यहां अच्छी व्यवस्था नहीं है हालांकि कुछ समय पहले ही यहां ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। पास में बांध होने से यहां जलीय जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। इन सब वजहों से लोग यहां जाने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed