{"_id":"57f2ac704f1c1b1b3e26fe26","slug":"ladies-of-the-court-felt-consciousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैतन्य देवियों का लगा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैतन्य देवियों का लगा दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
navratri , jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवरात्रि की द्वितीया पर सोमवार को दुर्गा उत्सव पंडालों में खूब रौनक रही। मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शारदा हिल्स कालोनी में तीन दिवसीय चैतन्य देवी झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी प्रतिभा बहन ने कहा कि हर कर्म ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य के बारे में चिंतन करे, चिंता नहीं करे।
भगवान के प्रति त्याग की भावना रखें
झांसी। जय मां भद्रकाली मंदिर महासमिति के तत्वावधान में मुन्ना लाल की धर्मशाला में आयोजित श्री मद भागवत कथा में कथा व्यास रोहित कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान के प्रति समर्पण और त्याग की भावना होनी चाहिए। इस अवसर पर सुषमा, प्रमोद तिवारी, रोहित रावत, प्रमोद श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।
मोहर्रम पर सुबह से मजलिस अजा
झांसी। मेवातीपुरा स्थित हुसैनी इमाम बारगाह में सैयद नजर हैदर की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर बैठक हुई। जिसमें आसिफ हैदर ने बताया कि मोहर्रम पर सुबह 8 बजे से एक मोहर्रम से दस मोहर्रम तक मजलिस अजा होगी। जिसमें सुल्तानपुर के मौलाना आजम साहब शामिल होंगे। सैयद सलमान हैदर ने बताया कि सात अक्टूबर को झुला ए अली असगर की जियारत, आठ अक्टूबर को ताबूत ए अली अकबर व रात्रि अलम ए मुबारक की जियारत, 10 अक्टूबर को आलम ए मुबारक, 11 अक्टूबर को ताबूत ए इमाम हुसैन की जियारत, रात में शबे आशूरा के आमाल व नमाज, 12 अक्टूबर को अजादारी जुलूस दरीगरान से प्रारंभ होगा।