{"_id":"61293a548ebc3e7f4c6b4258","slug":"laddu-gopal-will-be-adorned-with-beautiful-dress-lavish-make-up-and-floral-embellishments-jhansi-news-jhs202915389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर पोशाक, भव्य शृंगार और फूलों की झालर से सजेंगे लड्डू गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर पोशाक, भव्य शृंगार और फूलों की झालर से सजेंगे लड्डू गोपाल
विज्ञापन
झांसी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके लिए बाजार में भगवान की सुंदर पोशाकें और उन्हें सजाने-संवारने की दुकानें भी सज गईं हैं। मंदिरों और आयोजन स्थलों में भगवान की झांकियां सजाने और भव्य शृंगार की तैयारियां भी होने लगी हैं।
मानिक चौक, सदर और सीपरी बाजार में भगवान की झांकी सजाने के लिए दुकानें लग गई हैं। इसमें आर्टीफिशियल फूलों की झालर, मोरपंख, गाय, गुब्बारे, छोटे-छोटे खिलौने, घंटियां, बिजली की झालर, झूमर और रंगीन पेपर से सजा तमाम सामान बिक रहा। पोशाक दुकानदार राम श्याम, राहुल जैन और सोनू बताते हैं कि लड्डू गोपाल के लिए साइज के अनुसार कई डिजाइनर पोशाकें भी बाजार में आई हैं। जरी, गोटा-पट्टी, इब्राइडरी, मोती और नगर वाली कटदार पोशाकें लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पगड़ी, मुरली और जेवरात भी कई डिजाइनों में हैं। इनकी कीमत 15 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। आप चाहें तो अपने लड्डू गोपाल भी सजवा सकते है।
सज गईं फूलों की दुकानें
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की झांकी और मंदिरों के सजाने के लिए गेंदा और गुलाब के फूलों की मांग बढ़ गई है। सीपरी बाजार, मालिन का चौराहा, मानिक चौक और सदर बाजार के आसपास व मंदिरों के बाहर फूलों की दुकानें सज गईं हैं। फूल विक्रेता विनोद कुशवाहा और अशोक बताते हैं कि गेंदा साइज के अनुसार 25 से 35-40 रुपये किलो तक है। गुलाब के बड़े फूल 45 से 60-70 रुपये किलो में भी बिक रहे हैं। छोटे फूल इससे कम दाम में हैं। डेकोरेशन के लिए फूलों की लड़ी 10-12 रुपये मीटर है। इसके अलावा मिक्स फूलों की माला साइज व डिजाइन के अनुसार 25 रुपये लेकर 150 रुपये तक है। गेंदा के फूलों की माला 10 से 25 रुपये में है।
विज्ञापन
फल हुए महंगे
जन्माष्टमी पर भगवान को फलों का प्रसाद भी अर्पित किया जाता है। ऐसे में फलों के दाम भी बढ़े हैं। इसमें केला के दाम 40 रुपये दर्जन, सेब 70 से 100 रुपये किलो, अनार 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं सादा खीरा 35 से 40 रुपये किलो है जबकि नार वाला खीरा 15 से 20 रुपये पीस मिल रहा। फल विक्रेता गणेश कुमार और सचिन बताते हैं कि त्योहार के चलते केला और सेब के दाम बढ़े हैं।
मेवा का बाजार भी सजा
त्योहार आते ही मेवा का बाजार भी सज गया है। सुभाष गंज किराना बाजार में मेवा कारोबारी संजीव साहू बताते हैं कि मेवा महंगी हुई है। हालांकि दो-तीन हफ्ते पहले अफगानिस्तान में मची हलचल से काजू-बादाम और अखरोट के बढ़े दामों में अब कुछ कमी आई है। दुकानदार अशोक बताते हैं कि बादाम 850 से 900 रुपये किलो, काजू 640 से 725, मखाना 700 से 750, चिरौंजी 1150 रुपये किलो, गरी साइज के अनुसार 250 से 300 रुपये और छुआरा 200 से 220 रुपये किलो है। बाजार में दुकानें सज चुकी हैं।
जन्माष्टमी पर यहां सजेंगी झांकी, मनाएंगे लड्डू गोपाल का जन्मदिन
झांसी। जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन, गंज का टपरा, गुदरी, सीपरी बाजार, कारगिल पार्क सहित कई जगह भव्य झांकियां सजाकर भक्तगण किशन-कन्हैया की पूजा करते हैं। इसके अलावा शहर के इस्कॉन मंदिर अंदर सैंयर गेट फूटा चोपड़ा, कुंज बिहारी मंदिर बीकेडी चौराहा, श्री बलदाऊ जी मंदिर सदर, श्री गोपाल मंदिर सीपरी बाजार, मुरली मनोहर मंदिर बड़ा बाजार, बड़ागांव गेट पुलिस चौकी हनुमान मंदिर और श्री गोपाल कृष्ण मंदिर नरिया बाजार में लड्डू गोपाल कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाकर पूजन-अर्चन किया जाएगा।