Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   labourers may not be prone to train accident in bundelkhand

रेलवे स्टाफ होशियार! बुंदेलखंड में मजदूर न हो जाएं हादसे का शिकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
labourers may not be prone to train accident in bundelkhand
औरंगाबाद हादसे के बाद रेल मंडल की पटरियों के पास से निकलने वाले मजदूरों की निगरानी के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी तादाद में बुंदेलखंड के मजदूरों का घर लौटने का सिलसिला जारी है। इनमें कई पैदल-पैदल ट्रैक किनारे आ रहे हैं। उनके या अन्य लोगों के साथ कोई दुर्घटना न हो जाए इसके लिए पूरे रेलवे स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। दिन-रात कभी भी ट्रैक पर चलते लोग दिखने पर पास के स्टेशन को सूचना देनी होगी। ताकि वक्त रहते बचाव संबंधी आवश्यक कदम उठाए जा सकें। साथ ही, आरपीएफ ने हर सेक्शन में रात के वक्त गश्त बढ़ा दी है। जो रेल सेक्शन सिविल पुलिस के दायरे में आते हैं, उनमें वहां की पुलिस की मदद ली जा रही है। रेलवे फाटकों पर तैनात गेटमैन और रात में पटरियों की निगरानी करने वाले पेट्रोलमैन (ट्रैकमैन) को सजग रहने के लिए कहा गया है। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे औरंगाबाद के बदनापुर व कर्माड स्टेशन के बीच पटरियों पर सो रहे 16 मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यह लोग लॉकडाउन में घर वापस लौटने के लिए पटरियों के रास्ते भुसावल तक आ रहे थे। प्रवासी मजदूरों को बताया गया था कि भुसावल से उनको घर जाने के लिए बस मिल जाएगी। मगर भुसावल पहुंचने से पहले वे हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे से रेलवे पटरियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर भी अभी तक झांसी रेल मंडल की पटरियों के पास से गुजरकर जा चुके हैं। हालांकि, इन दिनों सवारी गाड़ियों का संचालन नहीं हो रहा है, लेकिन मालगाड़ियां तो हर घंटे में निकल रहीं हैं। इस तरह चाकचौबंद रहेगी व्यवस्था - आरपीएफ रात में स्टेशन और यार्ड के साथ ही सेक्शन में भी जाकर गश्त देगी। - रेलवे फाटकों पर तैनात गेटमैन और रात में पटरियों की निगरानी करने वाले पेट्रोलमैन (ट्रैकमैन) को सजग कर दिया गया है। - रेलवे स्टाफ जैसे ही पटरियों के पास से लोगों को निकलता देखें, इसकी तुरंत सूचना कंट्रोल को देगा। - स्टेशन पर तैनात अधिकारी भी ट्रैक के बारे में जानकारी लेते रहेंगे। - सूचना मिलने पर संबंधित स्टेशन का स्टाफ कंट्रोल रूम व अगले स्टेशनों को सूचित करेगा। - आवश्यकता के अनुसार स्टाफ को अलर्ट करने के लिए स्टेशन पर उद्घोषणा भी की जाएगी। - सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे पटरियों के पास से किसी को भी न गुजरने दें। अगर मजदूर दिखते हैं तो उनको तुरंत जिला प्रशासन के सुपुर्द किया जाए। सिविल पुलिस की मदद लेने के लिए कहा गया है। उमाकांत तिवारी, आरपीएफ कमांडेंट। एक हजार किलोमीटर पटरियां रेल मंडल की पटरियां झांसी से धौलपुर, झांसी से आगासौद, झांसी से मानिकपुर, बांदा से भीमसेन, महोबा से खजुराहो, ललितपुर से खजुराहो, झांसी से भीमसेन स्टेशनों के बीच फैली हैं। पटरियों का एक हजार किलोमीटर से अधिक का जाल है। प्रतिदिन यहां 200 से अधिक सवारी और मालगाड़ियां गुजरती हैं। मगर कोरोना महामारी के चलते सवारी गाड़ियों का संचालन 23 मार्च से बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed