फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Labour group are unity to harrasment safai worker

सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न पर लामबंद हुआ मजदूर संघ

Thu, 23 Apr 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Labour group are unity to harrasment safai worker
झांसी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने सफाई कर्मचारियों का पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर रोष जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने बताया कि एक ओर पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। तीन दिन पहले समथर पुलिस ने सफाई कर्मचारियों से मारपीट की थी। बुधवार को सफाई कर्मचारियों पर पुलिसकर्मियों ने दबाव बनाया। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद सीपरी बाजार पुलिस ने चित्रा चौराहे पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को रोककर कूडा खाली कराया और फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कूड़ा फिर से भरवाया। मामले में कार्रवाई के लिए कमिश्नर और आईजी से शिकायत की जाएगी। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ प्रदर्शन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को बांटे सैनिटाइजर
झांसी। एक दवा कंपनी ने बुधवार को नगरा क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों को सैनिटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर दिनेश जैन, प्रगतिरथ संस्था की डॉ. संध्या चौहान, विजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिविल डिफेंस कर रही जनसेवा
झांसी। लॉकडाउन के दौरान सिविल डिफेंस लोगों को जागरूक कर रही है। बुधवार को स्वयंसेवकों ने खजूरबाग, मेहंदीबाग, नरसिंहराव टोरिया, कछियाना, आशिक चौराहा, आतिया तालाब, तहसील, पचकुंइया क्षेत्र में किराना और राशन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। साथ ही 3378 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया। स्वयंसेवकों ने पाताली हनुमान क्षेत्र में एक युवती समेत तीन लोगों को दिल्ली से लौटने पर डाक्टरों की टीम बुलाकर क्वारंटीन कराया। इस मौके पर अनूप वर्मा, पवन गुप्ता, विजय बनोरिया, विनोद नामदेव, राजीव खरे, उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed