{"_id":"60e870b48ebc3ed84776a1b4","slug":"la-femme-world-wide-winner-priya-prakash-pavani-came-in-support-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के समर्थन में आईं ला फेम्मे वर्ल्ड वाइड की विजेता प्रिया प्रकाश पवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन के समर्थन में आईं ला फेम्मे वर्ल्ड वाइड की विजेता प्रिया प्रकाश पवानी
Fri, 09 Jul 2021 09:22 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:22 PM IST
सार
प्रिया की बड़ी उपलब्धियों की बात की जाए तो वह ला फेम्मे वर्ल्ड वाइड टाइटल 2019 की विनर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रिया प्रकाश पवानी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस की समस्या पूरी दुनिया को जकड़ चुकी है। लेकिन समय के साथ हमारे वैज्ञानिकों ने इस वायरस से जनता के बचाव के लिए वैक्सीन का निर्माण कर लिया। भारत के द्वारा बनाई गई वैक्सीन दुनिया की सबसे सुरक्षित और असरदार वैक्सीनों में से एक है।
विज्ञापन
इसके बावजूद कई लोग इस पर राजनीति या फिर इसको लेकर समाज में गलत अफवाह उड़ा रहे हैं। इन अफवाहों का नतीजा यह है कि कुछ लोगों के दिमाग मे वैक्सीन को लेकर भ्रम बैठ चुका है। लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इन अफवाहों को दूर कर लोगों को बिना किसी भय के वैक्सीन लगाने की सलाह दे रहे हैं और उन्ही में से एक हैं ला फेम्मे वर्ल्डवाइड 2019 की विजेता प्रिया पवानी।
विज्ञापन
पेशे से मॉडल और एक्टर प्रिया लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरुक कर अपना सामाजिक दायित्व निभा रही हैं। वो इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉम की मदद लेती हैं। इसके चलते प्रिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लोगों की काफी फॉलोइंग बढ़ गई है। वैक्सीन के अलावा प्रिया हमेशा महिलाओ की ताकत, बहादुरी और उनकी हार ना मानने की काबिलियत को प्रोत्साहित करती हैं। प्रिया का कहना है कि एक महिला को हमेशा उसके पसंद के अनुसार करियर को चुनना चाहिए, उन्हें अपने करियर को चुनने का अधिकार है चाहे वह घर रहना हो या बाहर जाकर काम करना।
विज्ञापन
प्रिया की उपलब्धि
प्रिया की बड़ी उपलब्धियों की बात की जाए तो वह ला फेम्मे वर्ल्ड वाइड टाइटल 2019 की विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा मिसेज इंडिया - एम्प्रेस ऑफ द नेशन में भी प्रिय दूसरी रनर अप का खिताब भी जीता है। काफी सारे ब्रांड्स के लिए बतौर मॉडल काम किया है।