फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kust dises not any one handicafe in five years

Jhansi News: पांच साल में एक भी कुष्ठ रोगी नहीं हुआ विकलांग

Mon, 30 Jan 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
kust dises not any one handicafe in five years
झांसी। जनपद में पिछले पांच सालों में एक भी कुष्ठ रोगी में विकलांगता नहीं आई है। मौजूदा समय में यहां पर 82 सक्रिय कुष्ठ रोगी हैं। इनमें अप्रैल 2023 से अब तक 80 मरीज मिले हैं। कुष्ठ रोग का इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

कुष्ठ रोगी के हाथ-पैरों की परिधि, तंत्रिका, त्वचा, नाक की म्यूकोसा और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से में लाल चकत्ते हो सकते हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शुरू में एक-दो धब्बे से ये रोग शुरू होता है। इलाज न कराने पर ये बढ़ता जाता है। गंभीर स्थिति होने पर हाथ-पैरों में विकलांगता हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है। बल्कि, संक्रमित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है तो इसके बैक्टीरिया स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। समय पर मल्टी ड्रग थेरेपी के उपचार कराने पर ये रोग ठीक हो सकता है। सभी सरकारी अस्पताल में इसकी दवा उपलब्ध है। कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत 30 जनवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करें और न ही किसी प्रकार के अंधविश्वास या अफवाह में पड़ें। अब तक 43 कुष्ठ रोगी ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
- शरीर पर हल्के लाल चकत्ते या निशान होना
- इन निशानों में सुन्नपन अथवा कोई संवेदना न होना
- ये धब्बे शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed