फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kukarmi leckpal asleel hard disk find

कुकर्मी रिटायर्ड लेखपाल की हार्ड डिस्क से मिले कई अश्लील वीडियो

Sat, 30 Jan 2021 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kukarmi leckpal asleel hard disk find
झांसी। पिछले दिनों जनपद जालौन के कोंच में बच्चों से हैवानियत करने वाले रिटायर्ड लेखपाल के घर से बरामद हार्ड डिस्क का डाटा साइबर पुलिस ने रिकवर कर लिया है। हार्ड डिस्क से भारी तादाद में अश्लील वीडियो मिले हैं। इनमें कुछ वीडियो बच्चों के भी हैं और कुछ अश्लील फिल्मों के भी है। साइबर टीम ने वीडियो को खंगालना शुरू कर दिए हैं। तीन पेन ड्राइव से भी अश्लील वीडियो मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोंच में बच्चों के साथ हैवानियत कर उनके वीडियो बनाने वाले रिटायर्ड लेखपाल रामबिहारी के घर से कोंच पहुंची साइबर एक्सपर्ट की टीम ने तीन पेन ड्राइव व हार्ड डिस्क को कब्जे में लिया था। पेन ड्राइव से 61 वीडियो मिले थे, लेकिन हार्ड डिस्क खाली मिली थी। जांच में पाया गया था कि हार्ड डिस्क से वीडियो डिलीट किए गए हैं। टीम ने हार्ड डिस्क को कब्जे में लेकर रिकवर करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। कड़ी मशक्कत के बाद साइबर एक्सपर्ट टीम हार्ड डिस्क को रिकवर करने में सफल रही। हार्ड डिस्क से भारी तादाद में वीडियो मिले हैं। इनमें अधिकांश वीडियो अश्लील फिल्मों के बताए गए हैं। जबकि, कुछ वीडियो बच्चों के बनाए गए भी हैं।
विज्ञापन

जांच में पता चला था कि आरोपी बच्चों को घर बुलाकर वीडियो बनाने के बाद पहले उनको पेन ड्राइव में रखता था, इसके बाद प्रतिदिन वीडियो को हार्ड डिस्क में सुरक्षित रख लिया जाता था। हार्ड डिस्क से मिले वीडियो दो साल से अधिक पुराने बताए गए हैं। पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है। आरोपी के पास से मिली पेन ड्राइव से 61 वीडियो मिले हैं। इनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक को भी खंगाला
आरोपी रिटायर्ड लेखपाल फेसबुक पर भी सक्रिय था। फेसबुक के जरिए कहीं वह युवकों को दोस्ती करके तो नहीं फंसाता था, इसकी जांच भी साइबर एक्सपर्ट टीम कर रही है। सोशल मीडिया व इंटरनेट पर वीडियो अपलोड नहीं हो सके। लेकिन पुलिस फेसबुक अकाउंट को भी खंगाल रही है।

पूरे मामले में जांच चल रही है। पूरे सुबूत जुटाए गए हैं। कई महत्वपूर्ण सुबूत भी हमारी पुलिस टीमों को मिले हैं। पुलिस टीमें हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। सुभाष बघेल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed