{"_id":"604534b38ebc3e58ff46250c","slug":"kuda-uthan-me-ghalmel-karne-bali-compniya-hongi-black-listed-jhansi-news-jhs19031209","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उठान में घालमेल करने वाली कंपनियां होंगीं ब्लैक लिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उठान में घालमेल करने वाली कंपनियां होंगीं ब्लैक लिस्टेड
विज्ञापन
कूड़ा उठाने वाली कंपनियों पर प्राथमिक जांच पूरी हो गई है।
- फोटो : ???? ????
कूड़ा उठान में घालमेल करने वाली कंपनियां होंगीं ब्लैक लिस्टेड
झांसी। महानगर में कूड़ा उठान में घालमेल और लापरवाही करने वाली कंपनियों को नगर निगम ब्लैक लिस्टेड करने जा रहा है। कंपनियों के खिलाफ प्राथमिक जांच पूरी हो गई है। जिसमें कं पनियों द्वारा कूड़ा उठान में लापरवाही करने की बात सामने आई है। ब्लैक लिस्ट होने के बाद कंपनियां प्रदेश में कहीं भी काम नहीं कर पाएंगीं।
नगर निगम ने पांच साल पहले महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए पांच कंपनियों से अनुबंध किया था। अनुबंध के मुताबिक कंपनियों को महानगर में 40 फीसदी घरों से यूजर चार्ज वसूलने के साथ 100 फीसदी घरों से कूड़ा लेना था, लेकिन कंपनियों ने इसमें जमकर मनमानी की। आगरा नगर निगम में भी कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई हुई। इसके बाद झांसी में भी जांच शुरू की गई तो पता चला कि कई कंपनियों के बताए गए पते पर कोई कार्यालय ही नहीं था। इसके साथ ही कंपनियों ने नगर निगम से तो हर साल पूरा भुगतान लिया, लेकिन पूरे शहर से कूड़ा उठान नहीं किया।
साथ ही, कंपनियों का अनुबंध मार्च 2019 में खत्म हो चुका था। इसे लेकर नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा, तो कंपनियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब कंपनियों के खिलाफ प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। साथ ही, नगर निगम कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड करने का जा रहा है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही इनको ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगले महीने से नई कंपनी करेगी काम
महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नया अनुबंध होने जा रहा है। नगर निगम की ओर से पांच साल के लिए निकाले गए टेंडर में पांच कं पनियों ने आवेदन किया है। जिनके परीक्षण और प्रजेंटेशन का काम होना है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए वित्तीय वर्ष से नई कंपनी का चयन होने के बाद कूड़ा उठान का काम शुरू कर दिया जाएगा।