फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Krishna Kanhaiya will be seen with Bharat Maiya

भारत मैया संग दिखेंगे कृष्ण कन्हैया

Mon, 14 Aug 2017 12:33 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 14 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kanhaiya will be seen with Bharat Maiya
lord krishna jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी है। कृष्ण भक्ति के साथ मंदिरों में देशभक्ति का रंग भी दिखाई देगा। जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान के साथ मंदिरों में भारत माता की झांकियां भी सज रही हैं। मंदिरों को सजाने का काम तेजी से चल रहा है।
14 और 15 अगस्त को कन्हैया और भारत माता के प्रेम में सराबोर कराने के लिए मंदिरों में तैयारियां तेज है। सदर बाजार के बलदाऊ मंदिर में 15 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पुजारी ऋषभ शुक्ला के अनुसार देश भक्ति और ईश्वर की भक्ति एक साथ करने का सुनहरा अवसर मिला है। इसलिए मंदिर में कृष्ण की जन्म झांकियों के अलावा तिरंगा लिए भारत माता की झांकी भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

सीपरी के कारगिल पार्क स्थित श्री कृष्ण सत्संग मंदिर में पालना झांकी, कान्हा को लेकर यमुना पार करते वासुदेव की झांकी के साथ 14-15 अगस्त को भारत माता की झांकी सजाई जाएगी। पुजारी प्रकाश नारायण शास्त्री के मुताबिक झांकियां मनमोहक बने, इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इधर शहर में गोपीनाथ मंदिर के पुजारी मार्तंड स्वामी के मुताबिक जन्माष्टमी और 15 अगस्त को लेकर युवाओं व बच्चों में बहुत उत्साह है। ऐसे में मंदिर में कृष्ण जन्म और भारत माता की झांकी सजाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में दो दिन मनेगी जन्माष्टमी
अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के कारण महानगर के मंदिरों में दो दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मुरली मनोहर मंदिर, कारगिल पार्क श्रीकृष्ण सत्संग मंदिर में 14 अगस्त को, इस्कॉन मंदिर, सदर के बलदाऊ मंदिर में 15 अगस्त को, शहर के गोपीनाथ मंदिर में 14 और 15 अगस्त दोनों दिन ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। गौरतलब है कि इस बार अष्टमी की तिथि और रोहिणी नक्षत्र अलग-अलग दिन है। अष्टमी की तिथि 14 अगस्त की शाम 5:41 बजे से शुरू है, जो 15 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। जबकि 15 अगस्त को रोहिणी नक्षत्र मध्य रात्रि 1:30 बजे से लगेगा, जो 16 अगस्त की रात 11:50 तक रहेगा। ऐसे में नक्षत्र के आधार पर पर्व मनाने वाले श्रद्धालु इस दिन जन्माष्टमी मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed